👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति फेज-03 अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से संम्भागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद ने जनपद हापुड़ के अंतर्गत नगर पालिका परिषद हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर में महिलाओं को आटो रिक्शा परमिट जारी करने का निर्णय लिया है।
इच्छुक महिलाएं प्राधिकरण के कार्यालय बी-13, इंडस्ट्रीयल एरिया बुलंदशहर रोड गाजियाबाद में 8 नवम्बर से 12 नवम्बर तक एक निर्धारित प्रारुप पर आवेदन कर सकती है। इच्छुक महिलाएं पात्रता के नियम व शर्तों के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद से सम्पर्क कर सकते है।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000






























