हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। एक सब्जी विक्रेता के साथ हुई लूट के बाद बदमाशों ने अब महिला के साथ लूट का प्रयास किया है। बता दें कि इतना ही नहीं बल्कि बदमाशों ने महिला को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर घर में घुसने का भी प्रयास किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के एफसीआई से रिटायर्ड कृष्णपाल सिरोही की पत्नी नीरू सुबह सात बजे घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी। नीरू सिरोही के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और तमंचे के बल पर बंधक बनाने का प्रयास किया। महिला ने जब शोर मचाया तो आसपास से लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बता दें कि हाल ही में आवास विकास में एक सब्जी विक्रेता के साथ 65 हजार की लूट का मामला भी सामने आया था।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854






























