👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को महिलाओं ने अहोई अष्टमी का व्रत रखा और तारों को देख कर अपना व्रत खोला। हापुड़ के मौहल्ला जवाहर गंज निवासी स्नेह अग्रवाल ने बताया की अहोई का व्रत बच्चों की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। इस दौरान सुबह को अहोई रखकर पूजा की जाती है और पूजन कर कथा सुनाई जाती है जिसके बाद तारों को देखकर व्रत खोला जाता है। यह व्रत निर्जल रखा जाता है।
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी और निरोग आयु के लिए रखा जाता है। सूर्योदय से व्रत की शुरूआत हुई और शाम को तारें देखकर व्रत खोला। अहोई अष्टमी का व्रत अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है।
























