👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। गुरुवार को हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी पहुंचे हापुड़ विधानसभा के प्रत्याशी डॉक्टर बीपी रतन का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डां. रतन ने चुनाव को लेकर बैठक की और आगे की रणनीति बनाई। रणनीति में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर ज़ोर दिया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सिकंदर खान, जिला प्रभारी तासकीन सैफी, तालिब चौधरी, विद्यासागर, अर्जुन जाटव, नवीन कुमार मौजूद रहे।
























