हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढमुक्तेश्वर के प्राचीन मंदिर नक्का कुआँ पर महाराज जी के आह्वान पर हर वर्ष छोटी दीपावली पर किए जाने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर गढ़मुक्तेश्वर हिन्दू युवा वाहिनी टीम ने टिंकु शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी के नेतृत्व में एक बैठक की।
बैठक में टिंकू शर्मा ने कहा कि इस दीपावली पर जैसे हम अपने घर को सजाएंगे वैसे ही छोटी दीपावली पर पांच हजार साल पुराने मन्दिर नक्का कुआँ पर हिन्दू युवा वाहिनी गढ़मुक्तेश्वर की ओर से 5100 दीप प्रज्जलित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गढ़मुक्तेश्वर हिन्दू युवा वाहिनी टीम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्राचीन मंदिर पर होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे । साथ ही जिला उपाध्यक्ष टिंकू शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में हम सभी की सहभागिता होनी चाहिए । इस दीपोत्सव पर आपस के बैर मिटाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गले लगाएं ।
बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष टिंकु शर्मा, अमित जोगी, एड० दीपक कुमार, ठाकुर शोभित सिंह , प्रदीप निषाद, अंकित शर्मा ,संजय सैनी, पुष्कर शर्मा, रवि पंडित, मनीष ठाकुर, पवन जोगी ,जोगिंदर राणा, गौरव कुमार ,आकाश कुमार, वीरेंद्र कुमार,सौरभ कुमार, शंकर सिंह, अंकित चौहान, आशीष चौहान , अंकित प्रजापति, श्याम , ललित निषाद, सोनू कुमार , ब्रजपाल निषाद, जोनी राजोरा, दीपक निषाद, पुष्पेंद्र चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





























