👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आजाद समाज पार्टी (काशीराम) ने रविवार को बबलू उर्फ उमेश को जनपद हापुड़ की जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने बबलू उर्फ उमेश कुमार को आजाद समाज पार्टी काशीराम का जिला अध्यक्ष हापुड़ नियुक्त किया है। हापुड़ जिले के नए जिलाध्यक्ष घोषित किए गए बबलू गौतम को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
गढ़ रोड पर स्थित भीम नगर निवासी बबलू पुत्र रामपाल को शुभकामनाएं देने के लिए डॉक्टर बीपी रतन, अफजाल चौधरी, सुभाष चंद जाटव, तासकीन सैफी, सिकंदर खान आदि मौजूद रहे।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099






























