हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की डलीशा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई है। डलिशा एक वीडियो में मां काली का भजन गा रही हैं जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।
हापुड़ के शिवपुरी निवासी पुष्कर अग्रवाल सर्राफ की पांच साल की बेटी डलीशा अग्रवाल को सिंगिंग और डांसिंग का काफी शौक है। फर्स्ट क्लास में पढ़ने वाली डेलिशा अग्रवाल ने मां काली का भजन गाया है जिसे आमतौर पर लोग बहुत ही मुश्किल से बोल पाते हैं। उसे यह नन्ही सी बच्ची अपनी मधुर आवाज में गाकर सुना रही है। डलीशा इसी भजन पर मां काली के रूप में नृत्य कर स्कूल में प्रथम पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है। बता दे डेलिशा अग्रवाल वही बच्ची है जिसने अपनी गुल्लक के पैसों से पार्क में एक बेंच का निर्माण कराया है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में























