👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली के गांव श्यामनगर में गाली-गलौज कर मारपिटाई करने का मामला सामना आया है। पुलिस ने विक्की, आकाश समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव श्यामनगर निवासी रिंकू पुत्र कुंवरपाल सिंह का आरोप है कि उसके साथ गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और मारपिटाई की। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। रिंकू ने मामले में विक्की पुत्र प्रेमवीर, आकाश पुत्र प्रेमवीर तथा दो अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और कार्रवाई शुरु कर दी है।






















