हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में हापुड़ नगर में स्थित वाल्मीकि मंदिर जैसे रेलवे स्टेशन, सिकंदर गेट, मेरठ गेट, वाल्मीकि नगर में गोल मार्केट में भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन धूमधाम तरीकों से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सभी ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रेरणा लेकर आगे उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गोल मार्केट स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर की भव्य सजावट की गई प्रातः कालीन आरती के बाद मंदिर पर प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही महिला मंडल द्वारा मंदिर पर भगवान वाल्मीकि के भजन गाए गए जिससे सारा वातावरण संगीतमय हो गया। भगवान वाल्मीकि युवा संगठन के अध्यक्ष पीयूष मांडोठिया वाल्मीकि ने बताया कि इस बार भगवान वाल्मीकि प्रकट प्रकटोत्सव पर्व पर गोल मार्केट स्थित वाल्मीकि मंदिर का फूल बंगले स्वरुप सजावट कर एवं कढ़ा प्रसाद का वितरण कर धूमधाम से मनाया गया। एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को वाल्मीकि समाज द्वारा सम्मानित किया गया। गोल मार्केट में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर पर शाम को रामायण पाठ का आयोजन किया गया और संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियों को भी दर्शाया गया इस कार्यक्रम में ललित बाबा वाल्मीकि, भगत सिंह, संजय सहारनपुर, अनिल पवार, जितेंद्र, दिनेश चड्डा, ब्रह्मदत्त, कमेटी अध्यक्ष अमित शाह, विक्रांत, अशोक प्रधान, कुणाल मुंडोठिया, सत्येंद्र चड्ढा, राजीव चौहान, अमन मंडोठिया आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।
































