👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में वायरल हो रही है एक फोटो ने स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े किए हैं। गांव नली हुसैनपुर का यह फोटो बताया जा रहा है जिसमें बुखार की चपेट में आए एक मरीज को झोलाछाप डॉक्टर द्वारा ठेले पर ही बोतल चढ़ाई गई है। इस फोटो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और झोलाछाप क्लिनिकों पर कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
बता दें कि गांव नली हुसैनपुर में इन दिनों बुखार बेकाबू हो चुका है और लगातार मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बुखार की चपेट में आने से एक मरीज को झोलाछाप डॉक्टर ने ठेले पर ही बोतल चढ़ा दी जिससे स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हो रही है।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000
























