हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रविवार से हो रही बारिश के चलते हापुड़ की फ्रीगंज पर रविवार की देर रात एक पेड़ गिर गया। हालांकि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश के संभावना व्यक्त की है।
बता दें कि हापुड़ की फ्री गंज रोड पर अक्सर लोगों की भीड़ रहती है। यहां स्थित फूड हब के पास एक पेड़ है जिसका कुछ हिस्सा रविवार के देर रात टूटकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई मौके पर मौजूद नहीं था वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह जब लोग सैर के लिए निकले तो पेड़ गिरा देखा। मौके से गुजरने वाले वाहनों को पिछले कट से ही वाहनों को मोड़कर रॉग साइड ले जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश की वजह से यह पेड़ रविवार की देर रात गिर गया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099
























