हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाल ही में हुई बेडशीट सप्लाई करने वाले प्रमोद की मौत सिर पर किसी भारी वस्तु के हमले से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में भारी वस्तु के हमले से मौत होने का मामला सामने आया है। इसके बाद मृतक प्रमोद की पत्नी डोली की तहरीर पर पुलिस ने चंडीमंदिर कॉलोनी निवासी हिमांशु और जाटान की मढ़ेया निवासी गौरव के खिलाफ अपहरण कर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन बड़ी गहनता से कर रही है।
बता दें कि पिलखुवा के मोहल्ला किशनगंज निवासी प्रमोद की लाश कुछ दिन पहले छिजारसी के रेलवे ट्रैक से बरामद हुई थी। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मामले में छानबीन करते हुए पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर भारी वस्तु से हमले से हुई मौत का मामला भी सामने आया है। यह मामला लेनदेन से बताया जा रहा है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033
























