👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में आवारा गोवंश का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन का मोहल्ला भी इसकी चपेट में है जहां शनिवार को दो गोवंश आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर गोवंशों को अलग करने का काफी प्रयास किया लेकिन गोवंश का हमलावर रुख जारी रहा। आपको बता दें कि हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, श्रीनगर समेत कई स्थानों पर आवारा गोवंश का आतंक है। यह गोवंश कभी भी हमलावर हो जाते हैं जिससे राहगीरों और को काफी नुकसान पहुंचता है। लोगों की मांग है कि इन आवारा गोवंशों को पकड़ा जाए।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000
























