हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजादी के अमृत महोत्सव और राष्ट्रीय डाक सप्ताह में गाजियाबाद डाक मंडल के अंतर्गत शनिवार को मेल-डे पर सेक्टर 16 उपडाकघर पर एक कस्टमर मीट का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार, निदेशक डाक सेवाएं गाजियाबाद मंडल द्वारा की गई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डाक महा निदेशालय से पधारे भारतीय डाक सेवा के सहायक महानिदेशक (अंतर्राष्ट्रीय मेल) रामनरेश सिकारिया रहे।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत प्रत्येक दिवस पर गाजियाबाद डॉक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश परिमंडल में भी एक अलग मुकाम बनाते हुए एक कीर्तिमान स्थापित किया है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह को एक महोत्सव एवं पर्व की भांति बनाते हुए गाजियाबाद मंडल द्वारा प्रथम दिवस- बचत दिवस, द्वितीय दिवस- डाक जीवन बीमा दिवस, तो वहीं तीसरे दिन- फ्लैटली दिवस और चौथे दिन- व्यवसाय दिवस और अंत में अंतिम दिवस में मेल डे पर कस्टमर मीट आयोजित की गई जिसमें वर्तमान और संभावित नए कस्टमऱ की एक सामूहिक बैठक गोष्ठी के माध्यम से उनके सुझाव को संज्ञान में लेते हुए उनकी समस्याओं का भी मौके पर ही निदान किया गया।
राधेश्याम शर्मा वरिष्ठ डाक अधीक्षक गाजियाबाद मंडल के द्वारा निदेशक के निर्देशन में आयोजित डाक विभाग की इस कस्टमर मीट में सिस्कॉम, पीएनबी, अरावली प्रिंटर, एचटी मीडिया, ईएसआईसी आदि सभी सम्मानित कस्टमर मौजूद रहे जिन्होंने मौके पर अपने सुझाव भी डाक विभाग के समक्ष रखे। वहीं डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी आमंत्रित सम्मानित कस्टमरो को विभाग की नवीन आधुनिकतम जानकारियों से भी रूबरू कराया एवं विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
इस मौके पर डाक विभाग के बीएनपीएल मैनेजर जितेंद्र शर्मा निरीक्षक डाकघर हापुड व मैनेजर अशोक धर आदि सहित अनेक विभागीय कर्मचारी आदि सभी मौजूद रहे। अंत में सभी उपस्थित सम्मानित ग्राहकों का वरिष्ठ डाक अधीक्षक गाजियाबाद मंडल राधेश्याम शर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099
























