हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):नगर पालिका परिषद हापुड़ अप्रैल 2022 से शहर के करीब आठ हजार व्यवसायिक भवन स्वामियों को बड़ी राहत देने के मूड में हैं। व्यवसायिक भवनों को भी अब टैक्स में छूट प्रदान करने की कवायद शुरू की गई है जिसकी व्यापारी काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे। बता दें कि 2013 में सुबह कर प्रणाली लागू हुई थी जिसके बाद लोगों का गृह कर चार गुना और व्यवसायिक भवनों पर कर छह गुना तक बढ़ गया था। आँकड़ों के मुताबिक करीब 80% व्यापारियों ने वर्षों से अपना व्यवसायिक भवन कर जमा नहीं कराया है। नगरपालिका का करीब 4 करोड रुपए व्यापारियों पर बकाया है। अब ऐसे में नगर पालिका हापुड़ व्यापारियों को राहत देने का मन बना रही है। इसके लिए नियम अनुसार राहत दी जाएगी जैसे भवन कितना पुराना है? कितनी मंजिल का है? उसी अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। व्यापारियों का कहना है कि छूट मिलने के बाद नगर पालिका के फैसले का स्वागत किया जाएगा। इससे छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































