👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सिंभावली उपकेंद्र के ढाना फीडर और जंगलों की सप्लाई सोमवार तक प्रभावित रहेगी। निर्माण कार्य होने के चलते निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई नहीं मिल पाएगी। शनिवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक निर्माण कार्य किया गया। रविवार और सोमवार को भी निर्माण कार्य जारी रहेगा।
बता दें कि गढ़ के गांव सिकंदरपुर में 400 केवी के बिजलीघर का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते 16 से 18 अक्टूबर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सिंभावली के ढाना फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी जिसका प्रभाव गांव अठसैनी, सरूरपुर, हसुपुर, ब्रह्मगढ़ी, मानक चौक की आबादी पर पड़ेगा।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































