हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किए गए सिरोही अस्पताल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अस्पताल के खिलाफ पहले ही दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। अब एचपीडीए के अधिकारी भी अस्पताल की जांच करेंगे। अगर अस्पताल का संचालन नियम विरुद्ध होता पाया गया तो ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि एक महिला के इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप में अस्पताल के खिलाफ पीड़ित के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मकान में ही अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। अब एचपीडीए के अधिकारी भी मामले की जांच करेंगे और नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

































