👁 0 views Views
हापुड़: जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम ने चार तेल फैक्ट्रियों आदर्श ऑयल ट्रेडर्स, गणेश एग्रो ऑयल, शिव आयल ट्रेडर्स एवं आर्य ऑयल ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करके प्रतिष्ठानों से तेल की टंकियों से एक- एक सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया। तेल के लिए गए सभी नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब जांच हेतु भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी जिला अभिहित अधिकारी पवन कुमार द्वारा दी गई है।




























