👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में शनिवार की देर रात एक टेलर की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखी सिलाई मशीन, बैटरी, कपड़े और दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई। दुकान संचालक मनीष ने बताया कि शनिवार को उसकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। मनीष ने आरोप लगाया कि उन्हीं दबंगों ने दुकान में आग लगाई है। इस संबंध में मनीष ने एक तहरीर थाने में दी है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

































