👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के गांव औरंगाबाद में बुधवार को प्राचीन शिव मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के आयोजन में ग्राम प्रियंका, डॉ अजीत, सौरव शर्मा, कुलदीप फौजी, पंडित कुंदन लाल शर्मा, सुरेंद्र, गौरव पंडित सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।
शिव मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ में संतो व ग्रामीणों ने आहुतियां डाली और प्रभु से विश्व में शांति की स्थापना तथा कोविड से मुक्ति दिलाने की कामना की। यज्ञ के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया और लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी आस्था व्यक्त की।



























