👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री रामलीला समिति हापुड़ की अगुवाई में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की बारात बुधवार की सायं दिन छिपने के बाद 7 बजे शुरु होगी।
समिति के प्रधान रवींद्र गुप्ता ने बताया कि श्रीराम बारात श्री मंशा देवी मंदिर से शुरु होकर कोठी गेट, कसेरठ बाजार, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, सर्राफा बाजार, चंडी रोड, अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड से होते हुए रामलीला मैदान में गुरुवार की भोर में समाप्त होगी।
श्रीराम बारात में महर्षि बाल्मीकि, दशरथ सहित 12 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें रामदरबार भव्य होगा। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर हेतु पुलिस गश्त की विशेष व्यवस्था की गई है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390




























