हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मातृ मंडल एवं सेवा भारती हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में हापुड़ की मैजिस्ट्रेट कॉलोनी एक दिवसीय वर्ग में केंद्र संचालक एवं संचालिकाओं एवं सभी विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को और संचालकों को शिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण में सभी केंद्रों से आए संचालिका एवं संचालकों और विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
सेवा भारती के नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा और मातृ सेवा मंडल की नगर अध्यक्ष शशि गोयल के साथ-साथ सभी पदाधिकारियों ने प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए सहयोग दिया।
संस्था का एक ही उद्देश्य है कि सेवा किस तरह से हम बस्तियों से संपर्क करें और उन बालक बालिकाओं के जीवन स्तर को उन्नत बनाने का प्रयास करें जिनके माता-पिता असमर्थ हैं। इस सेवा में तन मन धन से सभी से सहयोग की अपील की गयी।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033




























