👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर प्राइवेट स्कूल में दो या दो से अधिक सगी बहने पढ़ाई करती हैं तो उनमें से एक की फीस माफ होनी चाहिए। दरअसल बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो निजी स्कूल में एक साथ पढ़ने वाली दो या दो से अधिक सगी बहनों में से एक की फीस माफ की जाए। प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। अगर प्राइवेट स्कूल फीस माफ नहीं करते तो सरकार इसकी भरपाई करेगी। योगी आदित्यनाथ ने यह बात प्रदेश के एक लाख 51 हजार छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कही।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























