हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की सात सड़कों का निर्माण एक करोड़ 54 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा जिससे 40 गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इन सात सड़कों में से पांच सड़कें गढ़ और दो सड़क हापुड़ की हैं।
बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में कई योजनाओं का शिलान्यास किया था जिनमें हापुड़ जनपद की सात सड़कें शामिल थी। इन सड़कों में खेड़ा से खगोरी मार्ग करीब 1 किलोमीटर, सिंभावली से रेलवे फीडर मार्ग करीब 300 मीटर, पीरनगर से दतियाना आगापुर माधोपुर मार्ग 200 मीटर, सिंभावली से नगलाबढ़ से खेड़ा करीब 2 किलोमीटर, सिंभावली से टोडरपुर मार्ग 1.6 किलोमीटर शामिल है। वहीं हापुड़ के दो मार्गों दोयमी मुरादपुर से आगपुर असौड़ा 1.6 किलोमीटर, 2 दौयमी मुरादपुर से पीरनगर सूदना होते हुए किठौर मार्ग 3.15 किलोमीटर का निर्माण कराया जाएगा।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























