हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लहडरा निवासी एक चिकित्सक का गांव के पास एक झाल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू की। बता दें कि मृतक की शिनाख्त आकाश के रूप में हुई है जोकि निजी चिकित्सक था।
मामले की शुरुआत मंगलवार की देर रात से हुई जब क्लीनिक बंद कर चिकित्सक आकाश पुत्र जयकरण सिंह घर के लिए निकला था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा।
काफी तलाशने के बाद कुछ हाथ नहीं लगा और परिजनों ने मामले की जानकारी बहादुरगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार की रात को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर चिकित्सक की तलाश शुरू की। बुधवार शाम छह बजे लापता चिकित्सक आकाश का शव गांव के पास एक झाल में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने शव को झाल से बाहर निकाला। बताया जा रहा है शव के गले में रुमाल बंधा हुआ था जबकि कमर पर चोट के निशान थे
पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31






























