👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। हापुड़ कोतवाली में उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी एन एस वैभव पांडे और तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 11:30 बजे तक आठ शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें सात समस्याओं का निस्तारण टीम गठित कर किया गया। बता दें कि थाना समाधान दिवस हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाता है।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333



























