👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूप नगर में एक व्यक्ति के साथ मार पिटाई का मामला सामने आया है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 20 सितंबर को मोहल्ला जसरूप नगर निवासी निर्देश की अनिल और सुनील से कहासुनी हो गई जिसके बाद अनिल और सुनील ने निर्देश को जमकर पीटा और घायल कर दिया। निर्देश का आरोप है कि दोनों दबंगों ने उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। मौके पर आती भीड़ को देख आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033



























