हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पार्टियां ने वोटरों तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए संपर्क साधना शुरु कर दिया है। सभी पार्टियां अपने एजेंडे को लेकर मैदान में उतर रही है। इसी कड़ी में सात अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जनपद हापुड़ आएंगे। युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी ने बताया कि जयंत चौधरी सात अक्टूबर को रालोद का चुनावी बिगुल जनपद हापुड़ में फूकेंगे और अपने दादा चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि से चुनावी हुंकार भरेंगे।
सात अक्टूबर को जयंत चौधरी सुबह 11 बजे जनपद हापुड़ के नूरपुर पहुंचेंगे जहां वोटरों को रालोद का संदेश पहुंचाएंगे। इसके बाद वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी
🔊 Listen to this साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारीहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलैक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय एक कार्यशाला का आयोजन…
Read more
























