हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को धौलाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को थाना हापुड़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से खफा किसानों ने ततारपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
किसान गन्ने के बकाया का भुगतान न होने, गन्ने के रेट घोषित न होने तथा डीजल, पैट्रोल व बिजली की दरों में वृद्धि से किसान प्रदेश सरकार के खफा है और बुधवार को जनपद के किसान योगी की सभा में विरोध करने जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390


























