हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र धौलाना, हापुड समेत ट्रांसहिंडन औद्योगिक क्षेत्र, साहिबाबाद, गाजियाबाद की विभिन्न औद्योगिक समस्याओं को लेकर उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मेरठ मंडल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से मिला और अपनी समस्याओं को अवगत कराया। इंडस्ट्रीयल फेडरेशन उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अशोक चौधरी व एम0जी0आर0 एसोसिएशन के अध्यक्ष एन एन मिश्रा, सूबे सिंह तथा सुनील कुमार ने कमिशनर मेरठ मण्डल सुरेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं में मुख्य रुप से अप्रोच रोड तथा नाले का निर्माण व सड़कों की मरम्मत तथा पानी निकासी की सुचारू रूप से वयवस्था की मांग की। इस दौरान उद्यमियों ने प्रतीक चिन्ह देकर कमिश्नर को सम्मानित किया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































