हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 22 सितंबर को जनपद हापुड़ के धौलाना का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसके चलते सभी आलाअधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। गुरुवार को मेरठ ज़ोन एडीजी राजीव सभरवाल, मेरठ जोन आईजी प्रवीण कुमार जनपद हापुड़ पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
बता दें कि बुधवार को हापुड़ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर समेत कई आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल को लेकर निरीक्षण किया था। इस दौरान जिलाध्यक्षण उमेश राणा व अन्य भाजपाई भी मौजूद रहे।
सीएम योगी का दौरा 22 सितंबर को प्रस्तावित है। योगी इस दौरान कई करोड़ की योजनाओं की सौगात का शिलान्यास और लोकार्पण कर जनता को सौंपेंगे।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033




























