हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई के गुरुवार को हापुड़ पहुंचने पर कांग्रेसियों ने फूल मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया।
कांग्रेस के मुख्य संगठक लालजी देसाई के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठक डा. प्रमोद पांडे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी आदि नेता भी थे। वह दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर जाते वक्त कुछ समय के लिए हापुड़ रुके। उन्होंने भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, निखिल वत्स, अंकित शर्मा, नरेश भाटी आदि से जनपद हापुड़ में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर वार्ता की।
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई कांग्रेसियों के साथ डा. अम्बेडकर, पंडित नेहरु व गांधी जी की प्रतिमाओं पर गए और माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस नेता हापुड़ की सिद्धपीठ मां श्री चंडी महारानी का आशीर्वाद लेने श्री चंडी मंदिर गए ओर विधानसभा में कांग्रेस को फतह दिलाने की कामना की।




























