हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चीनी मिलो पर किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है जिससे किसान को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। आपको बता दें कि सिंभावली शुगर मिल, बृजनाथपुर शुगर मिल, नगलामल शुगर मिल, मोदीनगर चीनी मिल हापुड़ जिले के किसानों का गन्ना खरीदती हैं। सबसे ज्यादा गन्ना खरीदने वाली सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल हैं। इन दोनों पर ही किसानों के करीब 300 करोड रुपए फंसे हैं जिससे किसानों में काफी रोष व्याप्त है। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में करीब 40 हेक्टेयर से ज्यादा गन्ने की खेती हर वर्ष की जाती है। किसान इन शुगर मिलों को अपना गन्ना बेचते हैं लेकिन प्रमुख शुगर मिल सिंभावली और बृजनाथपुर मिल पर किसानों के करीब 300 करोड़ रुपए बकाया है। इन मिलों ने नए सत्र की तैयारी शुरु करदी है।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033





























