हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उद्यान विभाग ने किसानों को अब अनुदान देने का फैसला किया है जिसके चलते किसानों को 3 वर्षों तक प्रतिमाह ₹3000 उद्यान विभाग देगा। इसके लिए किसानों को एक आवेदन करना होगा।
आपको बता दें कि उद्यान विभाग ने गंगा के तटवर्ती 15 गांव में लगभग 150 हेक्टेयर भूमि में पौधा लगाने का लक्ष्य तय किया है जिसमें किसानों के माध्यम से फलदार पौधे लगवाए जाएंगे। ईहापुड़न्यूज विभाग की मंशा है कि परंपरागत खेती की जगह किसान उद्यानिक खेती को अपनाएं जिसके लिए सरकार अनुदान भी देगी। किसानों को तीन साल तक हर महीने ₹3000 का अनुदान मिलेगा। एक हेक्टेयर जमीन में लगभग 280 पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे किसान को उद्यान विभाग से पंजीकृत नर्सरी से खरीदने होंगे और उसका बिल विभाग को उपलब्ध कराना होगा। जो भी किसान इच्छुक हैं वह आवेदन कर सकते हैं।
योजना के तहत बेर, आंवला, अनार, आडू, नींबू आदि के पौधे रोपे जा सकेंगे जो लगभग 6 फीट की दूरी पर लगाए जाएंगे। बीच की खाली जमीन पर कोई भी फसल को बोया जा सकता है। ईहापुड़न्यूज बता दें कि इस योजना से गांव आलमपुर भगवंतपुर, झदीना, हैदरपुर, इनायतपुर, रामपुर नियामतपुर, मोहम्मदपुर, रुस्तमपुर, लठीरा, अल्लाहबख्शपुर, आलमगीरपुर, आलमनगर, नवादा खुर्द, संकराटीला, रहरवा, गडावरी को लाभ मिलेगा
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033



























