हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : माता वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर हापुड़ के एक मन्दिर में नौ देवियों की प्राण प्रतिष्ठा कर गुफा का निर्माण कराया जा रहा है जिसका कार्य जल्द ही पूरा होगा।
बता दें कि रेलवे पार्क के पीछे रेलवे सुरक्षा बल हापुड़ बैरक का नीलकंठ महादेव मंदिर है। आवास विकास वाले पुल के पास स्थित इस मन्दिर में नौ देवियों की प्राण प्रतिष्ठा कर वैष्णो देवी मन्दिर की तर्ज पर गुफा बनाई जा रही है जिसका कार्य शुरु हो चुका है। इस गुफा को बनाने के लिए काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि यह गुफा जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी जो कि हापुड़ के लोगों के लिए यह एक नायाब तोहफा होगा।मन्दिर के पुजारी ने बताया कि यह मन्दिर काफी पुराना है जिसका काफी मह्त्व है। हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास होने के चलते यात्री भी इस मन्दिर के दर्शन कर सकेंगे।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010


























