हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यहां बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण जी का छठी उत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी लाइटों , गुब्बारों व फूलों से सजाया गया ।महिला श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में ब्रज भक्ति से परिपूर्ण भजन प्रस्तुत किए और मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया। इसके उपरांत श्रीकृष्ण जी की आरती की गयी और माखन मिश्री व कढ़ी चावल का भोग लगाया गया ।श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया ।शिवकुमार कुमार मित्तल , महेश तोमर , अनुज मित्तल , विजेंद्र कंसल , शैलेन्द्र सैनी , हनी सैनी , मूलचंद सैनी , सोनू सैनी , हरदेई शर्मा , रितु मित्तल , मंजू सैनी , कविता कंसल , दुर्गेश तोमर , शकुंतला शर्मा , रानी सैनी , मोनिका शर्मा , सरिता गुप्ता गुड़िया आदि शामिल हुए।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509























