हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रविवार की रात को दो दरोगाओं समेत चार पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। दरोगा श्यौदान सिंह को थाना धौलाना से थाना सिंभावली भेजा गया है जबकि उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर से थाना धौलाना स्थानांतरित किया गया है। वहीं महिला हेड कांस्टेबल सत्यवीरी नैन को थाना हापुड़ देहात से थाना धौलाना तथा महिला कांस्टेबल वंदना चौधरी को थाना धौलाना से थाना गढ़मुक्तेश्वर स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द चार्ज संभालने के आदेश दिए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार की देर रात दो और पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया था। कप्तान ने हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल भूपेंद्र को पुलिस लाइन भेज दिया था। वहीं बताते चलें कि कप्तान ने शुक्रवार की रात को चार पुलिसकर्मी मनवीर सिंह, सुधीर कुमार, विजय धाना तथा पूजा को इधर से उधर किया था। दो दिन में कप्तान ने आठ पुलिसकर्मियों को यहां से वहां किया है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033






























