👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नवनिर्वाचित भाजपा हापुड़ युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे जहां कार्यकारिणी ने उनका भव्य स्वागत किया। नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने फूल माला पहना कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में गोपाल ठाकुर, प्रशांत त्यागी, प्रज्ज्वल शर्मा, अर्जुन शर्मा, अंशुल सिंह पाल, जयंत कुमार प्रजापति, राहुल शुक्ला, रिंकू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






















