👁 0 views Views
हापुड,सीमन /सुरेश जैन (ehapurnews.com): पर्यूषण पर्व के प्रथम दिन आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार में प्रातःकाल शान्तिधाराअभिषेक सिचन ,तीर्थंकर विधान का आयोजन किया गया। जैन धर्म के अनुयायियों ने करोना नियमों का पालन करते हुए मन्दिर पहुंच कर धार्मिक आयोजनों में भाग लिया। विधान की पूजा को पंडित प्रवीण जी, सागानेर ने कराया। संगीतकार विकास भारद्वाज ने संगीत से विधान की शोभा बढाई ।मन्दिर जी को फूलों से सजाया गया। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन,उपाध्यक्ष नितिन जैन, महामंत्री अशोक जैन,जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष सुरेश जैन, अंकुर जैन, विकास जैन, सरोज जैन,मालती जैन, जितेन्द्र जैन, अनिल जैन, सुखमाल जैन, रेणुका जैन, मन्जू जैन, तुषार जैन आदि उपस्थित थे।


























