हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव देहरा में मिले अज्ञात शव को चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों की मदद से सुपुर्द ए खाक करा दिया। शव की शिनाख्त न होने के चलते चौकी इंचार्ज ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को सुपुर्द ए खाक करा दिया।
बता दें कि मामला जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का है जहां गांव देहरा में कुछ दिन पहले देहरा झाल पर सड़क किनारे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शव की शिनाख्त शुरु कर दी लेकिन पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी शव की पहचान न हो सकी जिसके बाद चौकी इंचार्ज रजनी बिश्नोई ने शव को सुपुर्द के खाक करा दिया। इस दौरान ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग रहा। पुलिस अभी भी मृतक के परिजनों को ढूंढने की कोशिशों में जुटी है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























