हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फाउंडेशन हापुड़ की एक बैठक में फाउंडेशन का विस्तार कर नये पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गये। ओम प्रकाश को नगर महामंत्री, कल्पना गर्ग को नगर उपाध्यक्ष, निशा जैन को उपाध्यक्ष नगर, रेनू गर्ग को नगर मंत्री, स्नेह लता को नगर महामंत्री,अनुराधा मित्तल को नगर सहमंत्री का दायित्व सौंपा गया।
बैठक की अध्यक्षता फ़ाउंडेशन के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने की और संचालन फ़ाउंडेशन के ज़िला महासचिव सुंदर कुमार आर्य ने किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के उद्देश्य कार्य और जन जागरण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिये विधि आयोग के कुछ अधिकारियों के द्वारा जो मसौदा तैयार करके दिया गया है उसमें एकल बच्चा नीति पर अनेकों प्रलोभन देने की बात कही गई है उसका संस्था विरोध करती है। एक बच्चे पर कोई प्रलोभन नहीं होना चाहिए और बहु विवाह करने वाले व्यक्तियों को भी केवल दो बच्चों की ही अनुमति हो। जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ की महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष ईश्वर कुमारी सिसोदिया ने कहा कि क़ानून बिलकुल सीधा और सरल हों जिससे कोई भ्रान्ति ना हो जो। दम्पति तीसरा बच्चा पैदा करे उस दम्पति का वोट राइट ख़त्म हो ओर सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएँ ख़त्म की जाये ओर अगर कोई दम्पति चोथा बच्चा पैदा करता है तो उसे 10 वर्ष का सश्रम कारावास का प्रावधान हो।
राजेंद्र सिंह, सुंदर कुमार आर्य तथा ईश्वर कुमारी सिसोदिया ने संयुक्त रुप से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन में नियुक्ति पत्र प्रदान किए।


























