👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में छिजारसी टोल प्लाजा पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र अवाना का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सतेंद्र अवाना का नोएडा से आते समय स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ हर्षोल्लास से उपाध्यक्ष का हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमित चौधरी गुर्जर, सुमित शर्मा, पीयूष शर्मा, मयंक भड़ाना, आकाश कसाना अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यहां के बाद सत्येंद्र अवाना बिजनौर के लिए निकल गए।



























