👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहम्मदपुर आजमपुर में सड़क किनारे बैठी एक बुजुर्ग महिला हादसे का शिकार हो गई जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि सोमवार की रात को मोहम्मदपुर आजमपुर में एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे बैठी थी कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित हो गई और महिला को टक्कर मारदी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात बाइक सवार की जांच में जुट गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























