हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बिजली विभाग 20 सितंबर से 5 अक्टूबर तक एकमुश्त समाधान योजना की शुरुआत करने जा रहा है। बिजली उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। घरेलू और निजी नलकूप के उपभोक्ताओं को 31 अगस्त तक के बकाया बिजली बिलों पर लगे ब्याज पर 100% छूट और सर चार्ज में छूट देकर छह किश्तों में बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी। वहीं एलएमवी 1 के 2 किलोवाट से अधिक विद्युत भार और एलएमवी 2 किलोवाट से अधिक लेकिन 5 किलो वाट विद्युत भार तक के बकायेदारों को बिजली का बिल ना चुकाने के चलते लगाए गए ब्याज पर 50% की छूट मिलेगी। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 2 किलो वाट विद्युत भार के एलएमबी वन के बकायेदारों को विद्युत बिलों में मूल धनराशि को 6 किस्तों में चुकाने की सुविधा दी जाएगी।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509




























