VIDEO: महंगाई पर कांग्रेस नेत्रियों ने जुलूस निकाला










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने रविवार को हापुड़ में आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, उनका शोषण व उत्पीड़न बढ़ रहा है, जिस कारण सूबे में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। महिला कांग्रेस नेत्रियों ने  देश में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला।

कांग्रेस नेत्री स्वप्निल शर्मा का हापुड़ पहुंचने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल व महिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने स्वागत किया। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने कहा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई ने आमजन को झकझोर दिया है। गत 7 वर्ष में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम दोगुना हो गए है। महिलाएं संगठित होकर हर वार्ड में जाएं और महिलाओं को जागरुक करें।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शगुफ्ता राणा, शहर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महिला कांग्रेस नेत्रियों ने महंगाई के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया और हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी महिलाएं सरकार को कोसते हुए महंगाई कम करने की मांग कर रही थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, नवरत्न सिंह त्यागी, राधारानी, मीनू, विमलेश देवी आदि उपस्थित थे।

टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!