👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार की देर रात तीन मकानों की छत गिर गई जिसमें रहने वाले बाल-बाल बच गए। हालांकि इस दौरान उनका सामान मलबे में तब्दील हो गया। बता दें कि मामला थाना धौलाना क्षेत्र के काजीवाड़ा और कुरैशियान मौहल्ले का है। पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश से शुक्रवार की रात को तीन मकानों की छत नीचे आ गिरी। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई।
परिवार का कहना है कि वह अब घर से बेघर हो गया है। इस दौरान उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना में सारा सामान मलबे में दब गया। परिवार ने सरकार से सहायता की मांग की है।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996



























