हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में चोरों का आतंक चरम पर है। चोरों ने अब घरों में लगी टोटियों को अपना निशाना बनाना शुरु किया है। यह चोर पलक झपकते ही टोटी को उखाड़कर उसे चुरा लेते हैं। ताजा मामला हापुड़ की पॉश कॉलोनी रेवती कुंज का है जहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल के घर में 30 अगस्त की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एक टोटी चोर घुस आया और पलभर में ही उसने हथौड़ी की मदद से टोटी को उखाड़कर चुरा लिया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता चोर ने चोरी को खुलेआम अंजाम दे दिया और फरार हो गया। हाथ में हथौड़ा लिए इस चोर ने चार से पांच वार कर टोटी को उखाड़ लिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी हरकत से ऐसा लग रहा है जैसे कि ये पहले गली-मौहल्लों में अपने शिकार को तलाशते हैं और मौका देखते ही पार कर देते हैं।
हापुड़ की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई इस टोंटी चोरी की करतूत ने सभी को हैरत में डाल दिया है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर यह टोंटी चोर किसे चोरी का माल बेच रहे हैं?
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010

































