हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के निवासी एक चीनी के थोक व्यापारी की उत्तराखंड के एक होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। परिजनों को उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित एक होटल के कर्मचारी ने फोन कर मामले की जानकारी दी। मामले की सूचना पाकर परिजनों में शोक की लहर है।
बता दें की जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव बक्सर का निवासी 48 वर्षीय गोपाल गोयल पुत्र राम प्रकाश गोयल चीनी व्यापारी था। व्यापार के संबंध में वह दो-तीन दिन पहले बाहर गया था और मंगलवार की शाम को गोपाल ने अपनी पत्नी से बात की और उसे बताया कि वह उत्तराखंड में है और रात 11:00 बजे तक घर पहुंच जाएगा। लगभग 11:30 बजे गोपाल के पिता राम प्रकाश को एक फोन आया जिससे पूरे परिवार के होश उड़ गए। उत्तराखंड के ऋषिकेश के थाना मुनी की रेती स्थित तपोवन के होटल से कर्मचारी ने रामप्रकाश को फोन पर बताया कि गोपाल की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
लेडीज कपड़ों पर पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205

































