👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर- अमरोहा संसदीय क्षेत्र से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने मंगलवार को विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना की नौका का निरीक्षण किया और देश की सेना पर गर्व व्यक्त किया। सांसद कुंवर दानिश अली संसद की स्थाई रक्षा समिति के सदस्य हैं और आजकल विशाखापट्टनम के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने आईएनएस सतपुरा में भारतीय पनडुब्बी का निरीक्षण किया है। सांसद ने दौरे की स्मृतियां अपने सोशल मीडिया पर साझा की है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























