👁 0 views Views
हापुड़, जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने भटके हुए एक वृद्ध को उसके परिवारजनों को सौंप कर एक प्रशंसनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी उत्तम सिंह राठौर इलाके में गश्त पर थे कि उन्होंंने सड़क पर घूमते हुए एक वृद्ध को पूछताछ के लिए एक रोक लिया। वृद्ध परेशान था और उसका दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं था। कोतवाल ने इत्मीनान से वृद्ध से पूछताछ की तो पता चला कि वृद्ध बुलंदशहर के मौहल्ला कसाई वाड़ा का फारुख है, जो परेशानी के कारण रास्ता भटक कर बाबूगढ़ आ पहुंचा है।
कोतवाल ने फारुख के परिवारजनों को बुलंदशहर संदेश भेजा जिस पर वृद्ध का बेटा मुस्तकीम और परिवारजन आकर फारुख को अपने साथ ले गए। मुस्तकीम ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।
































